फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1128 teacher vote in teacher mlc election

कड़ी चौकसी के बीच मतदाताओं ने डाले वोट, 1128 ने किया मताधिकार का प्रयोग

Tue, 01 Dec 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
1128 teacher vote in teacher mlc election
खलीलाबाद ब्लॉक में मतदान करने से पहले मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग की गई। - फोटो : KHALILABAD
कड़ी चौकसी के बीच मतदाताओं ने डाले वोट, 1128 ने किया मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। इसमें 1502 में से 1128 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुबह से ही प्रत्याशी व समर्थक मतदाताओं को रिझाते देखे गए।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली। शुरूआत में मतदान धीमा रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान में तेजी आ गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मतदान के लिए जनपद में कुल सात मतदेय स्थल बनाये गए थे। इसमें विकास खंड सांथा, मेंहदावल, सेमरियांवा, बघौली, खलीलाबाद, नाथनगर एवं हैंसर बाजार के क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन शामिल रहे। मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन एवं प्रत्येक मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए सात जोनल मजिस्ट्रेट, सात सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सात माइक्रो ऑब्जर्बर की तैनाती की गई थी। इसमें मतदेय स्थल सांथा, मेंहदावल एवं सेमरियांवा के लिए सीडीओ अतुल मिश्र तथा बघौली, खलीलाबाद, नाथनगर एवं हैंसर बाजार के लिए एडीएम संजय कुमार पांडेय सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में निगरानी बनाए हुए थे। सभी सात मतदेय स्थलों को अति संवेदनशील के श्रेणी में रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed