{"_id":"5cb8b6e3bdec22144002fef1","slug":"111555609315-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से दो की मौत
Wed, 26 Jun 2019 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिले में दो अलग-अलग जगहों पर करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनो जगह हादसे की वजह बिजली के घरेलू उपकरण बने। लोगों ने घटनाओं के लिए निगम की लापरवाही को जिम्मेदार बताया।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर के भगवानपुर टोले के जलांधर पासवान की मौत सोमवार देर रात पंखे में करंट आने से हो गई। घरवालों ने बताया कि जालंधर पासवान (42) सोमवार की देर रात सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी बीच वह फर्राटा पंखा का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाए। पंखे में करंट आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गए। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना बेलघाट थानाक्षेत्र के माल्हनपार में हुई। वहां के दयाशंकर मद्देशिया के नाती शिवम (15) की मंगलवार दोपहर में करंट लगने से मौत हो गई।
शिवम ननिहाल में रहकर मोतीलाल इंटर कॉलेज दुघरा में नौवी कक्षा में पढ़ रहे थे। उसी इलाके के शाहपुर में शिवम के मामा शशि कपूर की हार्डवेयर की दुकान है। शिवम वहां पानी पीने गए थे। दुकान में लगे मोटर में करंट आ रहा था। शिवम के काफी देर तक नहीं मिलने पर परिवार के लोग ढूंढते दुकान के अंदर गए। वहां शिवम बेसुध पड़े थे। परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा ले गए। वहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया।