फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बूथ कमेटी मजबूत होगी तो पार्टी भी : शिव प्रकाश

बूथ कमेटी मजबूत होगी तो पार्टी भी : शिव प्रकाश

Tue, 29 Jan 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
बूथ कमेटी मजबूत होगी तो पार्टी भी : शिव प्रकाश
बूथ कमेटी मजबूत होगी तो पार्टी भी : शिव प्रकाश
विज्ञापन

भाजपा के बस्ती मंडल के सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन में बोले राष्ट्र्ीय सह संगठन मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के बस्ती मंडल का सेक्टर संयोजक सम्मेलन मंगलवार को हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष सेतवान राय की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
सम्मेलन में प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी ने संतकबीरनगर, बस्ती और डुमरियागंज का विवरण लिया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि हमारी बूथ कमेटी मजबूत होनी चाहिए तभी पार्टी मजबूूत होगी। उन्होंने कहा कि जो गठबंधन बना है वह अस्तित्व बचाने और भ्रष्टाचार छिपाने के लिए बना है। आज लड़ाई बेईमानी और ईमानदारी की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों, किसानों के लिए काम करती है। सौभाग्य योजना के तहत 18,000 गांवों में बिजली कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों के लिए पांच लाख तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान सांसद शरद त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक दिग्विजय नरायन उर्फ जय चौबे, राकेश सिंह बघेल, श्रीराम चौहान, अनीता कमल, संत प्रसाद, दयाराम चौधरी, रामधनी राही, सतीश द्विवेदी, अष्टभुजा शुक्ल, इंद्रजीत मिश्र, सहजता नंद राय, जगदंबा, अंबरीष राय, गणेश पांडेय, आनंद त्रिपाठी, दयाराम, ज्ञानेंद्र, अनिरुद्ध निषाद, हैप्पी राय, सचिन राय, दुर्गा पांडेय, श्याम सुंदर वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, कपिलदेव कन्नौजिया, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed