फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शुभारम्भ की सूचना से शहरवासी खुश

शुभारम्भ की सूचना से शहरवासी खुश

Thu, 22 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
शुभारम्भ की सूचना से शहरवासी खुश
शहर को मिलेगी पाइप लाइन से रसोई गैस की आपूर्ति
विज्ञापन

पीएनजी व सीएनजी आपूर्ति से बदल जाएगी जिले की तस्वीर
खाद कारखाना गोरखपुर को गैस आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन जिले से गुजरेगी
सर्वे के बाद सीएनजी व पीएनजी स्टेशन के लिए चिह्नित होगी जगह
लोकसभा चुनाव से पहले गैस वितरण शुरू होने की उम्मीद
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। गोरखपुर के खाद कारखाने को गैस आपूर्ति के लिए बिछाई जाने वाली पाइप लाइन से संतकबीरनगर जिला भी जुड़ेगा। आरंभिक जानकारी के अनुसार शुरुआत में खलीलाबाद शहर में पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस की आपूर्ति होगी। कुछ जगहों पर सीएनजी फीलिंग सेंटर भी बनेगा। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसकी जानकारी से जिले में खुशी का माहौल है।
गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से हल्दिया-जगदीशपुर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। गोरखपुर के खाद कारखाने को भी इस पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति होनी है। खाद कारखाने तक आने वाली पाइप लाइन का लाभ सटे जनपद संतकबीरनगर को मिलेगा। आरंभिक जानकारी के अनुसार पाइप लाइन संतकबीरनगर जिले से गुजरेगी। इसके चलते इस जिले में भी सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) व पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैैस) का लाभ मिलेगा। सीएनजी का उपयोग गाड़ियों में, जबकि पीएनजी का उपयोग रसोई गैस के लिए होता है। पाइप लाइन से मिलने वाली रसोई गैस पहले खलीलाबाद शहर को मिलेगी। मगहर व मेंहदावल समेत अन्य कस्बों को भी सीएनजी आपूर्ति के लिए फीलिंग स्टेशन बनेगा। हालांकि यह सब सर्वे के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन


जिले में हैं 2.85 लाख गैस कनेक्शन
आपूर्ति विभाग के अनुसार जिले में इस वक्त करीब 2.85 लाख रसोई गैस कनेक्शनधारी हैं। इनमें से 70640 कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत बांटे गए हैं। खलीलाबाद शहर में ही करीब 15 हजार गैस कनेक्शनधारी हैं। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों की आपूर्ति में हर महीने गैस कंपनियों का अच्छा खासा रकम खर्च होता है। पाइप लाइन के जरिए आपूर्ति शुरू होने पर शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े शहरों का होगा आभास
शहर के बड़े कारोबारी अमित जैन का कहना है कि खलीलाबाद जैसे शहर में सीएनजी की उपलब्धता सपना जैसा लगता है। अब यहां से लेकर दिल्ली तक अपनी गाड़ी से आना-जाना आसान होगा।
सूत के बड़े व्यापारी आशीष छापड़िया का कहना है कि सीएनजी की आपूर्ति मिलने से यह जिला भी बड़े शहरों में शुमार हो जाएगा। केंद्र सरकार की यह पहल पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उधर, शहर के सरदार कॉलोनी की रहने वाली कमलजीत कौर का कहना है कि पाइप लाइन के जरिए सीधे रसोई घर तक गैस पहुंचने से सबसे अधिक फायदा महिलाओं को मिलेगा। साधना पांडेय का कहना है कि सरकार की इस पहल से रसोई गैस के लिए हर महीने होने वाली किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा।

व्यापारियों ने बांटी मिठाई
फोटो
संतकबीरनगर। जिले को सीएनजी व पीएनजी मिलने की सूचना से व्यापारी वर्ग बेहद खुश है। बुधवार को गोला बाजार में एकत्र व्यापारियों ने सरकार की प्रशंसा करते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। व्यापारियों ने कहा कि अब वे 25 नवंबर को बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे। इस दौरान प्रहलाद वर्मा, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, सूर्यकेश जायसवाल, शिवप्रसाद वर्मा, नवीन कसौधन, जुब्बीलाल अग्रहरि समेत कई व्यापारी मौजूद थे।


पहले खलीलाबाद में मिलेगी आपूर्ति : सांसद
संतकबीरनगर जिले को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ी सौगात दी है। मगहर कबीरचौरा परिसर के बाद जिले में सीएनजी व पीएनजी की सुविधा मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। प्रथम चरण में खलीलाबाद शहर में पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद मगहर, मेंहदावल व अन्य कस्बों को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed