फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बिजली संकट से निपटने की पहल

बिजली संकट से निपटने की पहल

Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से निपटने की पहल
सोलर ऊर्जा से रोशन होगा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

तीन-तीन केवी के 32 सोलर पैनल लगाए गए
बिजली न रहने भी काम करेगी वाटर व टिकट वेंडिंग मशीन
वीरेंद्र यादव
संतकबीरनगर। बिजली कटौती के दौरान जनरेटर पर निर्भरता खत्म करने के लिए खलीलाबाद रेलवे स्टेशन को सोलर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी चल रही है। इस मुहिम के तहत स्टेशन पर सोलर पैनल लगाने का कार्य अंतिम चरण में है। इससे स्टेशन पर रात में अंधेरे से तो निजात मिलेगी ही, तमाम परेशानियों से भ्ज्ञी मुक्ति मिल जाएगी।
वर्तमान में बिजली कटौती के दौरान खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर लगा डिस्प्ले बोर्ड बंद हो जाता है, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान का सही पता नहीं चल पाता है। यही नहीं, स्वच्छ पेयजल के लिए स्टेशन पर लगाए गए वाटर वेंडिंग मशीन भी बंद रहते हैं। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोगों को मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। टिकट वेंडिंग मशीन भी बिजली के अभाव में बंद हो जाती है। लोकल यात्रियों को टिकट के लिए खिड़की का ही सहारा रहता है। भीड़ बढ़ने पर कई बार लोगों की ट्रेन भी छूट जाती है। बिजली कटौती के दौरान स्टेशन के अधिकतर पंखे नहीं चलते हैं और उमस भरी गर्मी में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से निजात के लिए रेल प्रशासन ने पहल की है और रेलवे स्टेशन को सोलर ऊर्जा से रोशन करने के लिए पैनल लगाए जा रहे हैं। सोलर पैनल लगने के बाद रेलवे स्टेशन पर न सिर्फ चौबीस घंटे बिजली रहेगी, बल्कि यात्रियों को भी समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक खलीलाबाद दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन को सोलर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी चल रही है। यहां पर तीन-तीन केवी के 32 पैनल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर ही सोलर पैनल काम करने लगेंगे। इससे यात्रियों की समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed