फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हादसे में आशा कार्यकर्ता के बेेटे की मौत

हादसे में आशा कार्यकर्ता के बेेटे की मौत

Thu, 14 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
हादसे में आशा कार्यकर्ता के बेेटे की मौत
dead body
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के सिरमोहनी गांव के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से एक आशा कार्यकर्ता के साइकिल सवार बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा तो मौके पर जुटे लोगों ने डायल 100 नंबर को सूचना दे दी। सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम ने भुवरियां के पास से घेरेबंदी करके चालक को ट्रक के साथ पकड़ लिया। इधर घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन

दरुआ जप्ती माफी गांव निवासी 14 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र रामराज गुरुवार को अपने ननिहाल महुली क्षेत्र के नाथनगर से साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के पायलपार- भुवरिया मार्ग पर सिरमोहनी गांव के पास पहुंचा ही था। उसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भुवरिया की ओर भागने लगा तो मौके पर जुटे लोगों ने डायल 100 नंबर को सूचना दी। सूचना पर डायल 100 नंबर की टीम ने भुवरिया के पास से चालक को ट्रक के साथ पकड़ लिया। दरुआजप्ती माफी गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका तीसरे नंबर का भाई गोविंद कुमार कक्षा पांचवी में पढ़ता था। ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसके भाई को रौंद दिया, जिससे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। आगे बताया कि उसके पिता रामराज मजदूरी करते है। जबकि मां शैलेश देवी आशा कार्यकर्ता है। घटना से बड़े भाई प्रमोद, मझला भाई सूरज और छोटा भाई सुरेश व इकलौती बहन रेखा का रो- रो कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाऊस पर आए गांव के लोग भी गमगीन थे। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि मां शैलेश देवी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed