{"_id":"5a1c50e34f1c1bd0408b955c","slug":"111511805155-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हरिहरपुर के गांधीनगर वाले वोटिंग में रहे सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हरिहरपुर के गांधीनगर वाले वोटिंग में रहे सबसे आगे
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
voter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के चारों निकायों में नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर नौ के गांधीनगर के मतदादाता सबसे आगे रहे है। जबकि दूसरे नंबर पर नगर पंचायत मगहर के इस्लामनगर मोहल्ले के मतदाता रहे है। मतदान प्रतिशत में सबसे पीछे की दौड़ में मेंहदावल नगर पंचायत के नई बाजार वार्ड के वोटर रहे। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में मड़या मोहल्ले के लोग वोटिंग करने में आगे रहे तो बगहिया पूर्वी के लोग पिछड़ गए। डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा कि जिले का वोटिंग प्रतिशत 68 .83 प्रतिशत रहा है। जिन निकायों के किसी वार्ड में वोटिंग प्रतिशत घटा है,उसकी वजह पता कराएंगे। वोटिंग प्रतिशत अच्छा होने के पीछे जागरुकता और सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की पहल और वोटरों का निर्भीक होकर मतदाता करने के लिए आगे आना है।