फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Oct 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर (संतकबीरनगर)। बकाया मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा रोजगार सेवकों ने सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगो का ज्ञापन बीडीओ को दिया। 31 अक्टूबर तक मानदेय भुगतान न होने पर ब्लॉक पर तालाबंदी की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कार्यरत रोजगार सेवक मनेरगा कार्यों के क्रियान्यवन में मेहनत व लगन से कार्य रहे हैं। रोजगार सेवकों का पिछले एक साल से मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे रोजगार सेवक आर्थिक तंगी से झेल रहे हैं। रोजागर सेवकों का मानदेय भुगतान 31 अक्टूबर तक नहीं किया गया तो नवंबर से ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष विनोद कुमार, बब्लू कुमार गुप्ता, नूर मोहम्मद, प्रमिला चौधरी, विजय बहादुर, सैयद अली, चंद्र शेखर, शम्श तबरेज, मनोज कुमार, विजय प्रताप, राम सजीवन, निर्मला, शर्मिला देवी, बैजनाथ, चंद्र भूषण, प्रेम प्रकाश, शंभू नाथ आदि रहे। इधर सेमरियावां बीडीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि तकनीकि दिक्कत के कारण रोजागार सेवकों को मानदेय नहीं जा पाया है। रोजागार सेवकों के मानदेय भुगतान अगले माह कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed