{"_id":"598f3df94f1c1bfe538b4732","slug":"111502559737-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की कार्रवाई
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। क्षेत्र ग्राम पंचायत थरौली के ग्रामीणों ने डीएम व विधायक को घेर कर गांव के विकास में धन के दोहन का आरोप लगाया । इसके साथ ही ग्राम पंचायत के टोला धर्मपुरपैता में कोई कार्य न कराने की शिकायत दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने प्रधान के वित्तीय अधिकार को सीज करने व तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित करने का निर्देश जारी किया।
डीएम व विधायक बंधे का निरीक्षण कर जब डुमरिया बाबू से थरौली होते हुए बेलौली के तरफ बढे़ तो थरौली ग्राम पंचायत के धर्मपुरपैता के सैंकड़ों ग्रामीणों ने डीएम की गाड़ी को रोक लिया। डीएम व विधायक के वाहन से उतरते ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने आवास के नाम पर दस से 15 हजार रुपये की वसूली की गई है। निजी तालाब का सुंदरीकरण कागजों में कराकर धन निकाल लिया गया है। इसके साथ ही अन्य कई प्रकार के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने जांच व कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। डीएम मारकंडेय शाही ने प्रधान के वित्तीय अधिकार को सीज करते हुए जिला स्तरीय तीन सदस्यीय जांच कमेटी से ग्रामसभा की अनियमितता की जांच का निर्देश जारी किया। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य राजेंद्र निषाद, मनसीरा देवी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र ज्योति, गिलासी देवी, धनावती देवी, माधुरी देवी, श्रीकांती, दुबरा आदि मौजूद रहे।