फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   11 corona positive found

सीएचसी अधीक्षक समेत 11 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
11 corona positive found
सीएचसी अधीक्षक समेत 11 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

- संक्रमित मिले सभी लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक सीएचसी अधीक्षक भी शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। वहीं, 91 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 91 पहुंच गई है।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक के छह, बेलहर ब्लॉक के एक और अन्य जिले के चार लोग शामिल हैं। इनमें एक सीएचसी अधीक्षक भी हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी निगरानी कर रही है। इसके साथ ही 91 लोग शुक्रवार को स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 91 है। अब तक जिले में कुल 8,880 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 8,690 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही 99 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 554 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 4,29,020 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। 172 जगह पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के पालन की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed