फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   109 roads damaged by the rain will be repaired.

Sant Kabir Nagar News: बारिश से टूटी 109 सड़कों की होगी मरम्मत

Mon, 12 Jan 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
109 roads damaged by the rain will be repaired.
महुली से तरयापार जाने वाले मार्ग की होगी मरम्मत-संवाद
संतकबीरनगर। जिले में बारिश के चलते 190 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें से 109 सड़कों के विशेष मरम्मत के लिए शासन ने मंजूरी प्रदान की है। इस पर करीब 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इन सड़कों के मरम्मत का कार्य शुरू कराए जाने की तैयारी है। इन सड़कों के बनने से लोगों को राह आसान होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का सर्वे कराया था, जिसमें 190 सड़कें क्षतिग्रस्त पाई गई। इन सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने पहल की और प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इनमें से 109 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही 27 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 12 करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में सड़कों के विशेष मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इन सड़कों के निर्माण से लोगों को आने- जाने के लिए बेहतर सड़कें मिल जाएगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी।

महुली से तरयापार जाने वाले मार्ग की होगी मरम्मत-संवाद

महुली से तरयापार जाने वाले मार्ग की होगी मरम्मत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed