{"_id":"5a8871f94f1c1bc83b8b7627","slug":"10513-absent-in-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में 10,513 विद्यार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में 10,513 विद्यार्थी अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को छोड़ने का क्रम जारी है। शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में 10,513 विद्यार्थी शामिल नहीं हुए। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का पर व्यवस्था का जायजा लिया।
डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि सख्ती के चलते सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान में नामांकित 29,817 परीक्षार्थियों में से 10,508 शामिल नहीं हुए। इसी तरह इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा में नामांकित 141 परीक्षार्थियों में से पांच अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि पहली पाली में साधु शरण इंटर कॉलेज हरिहरपुर, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज जोगाराजा और दूसरी पाली में पब्लिक इंटर कॉलेज निधुरी केंद्र के निरीक्षण में परीक्षा सुचारु रूप से संचालित मिली। कहा कि परीक्षा केंद्रों पर रोजाना केंद्र व्यवस्थापकों से फोन पर कक्ष निरीक्षकों के बाबत जानकारी ली जाती है। जहां कक्ष निरीक्षकों की कमी होती है, वहां पर व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद गतिविधियों का रिकॉर्ड रखें
संतकबीरनगर। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने की हिदायत दी है। कहा है कि रिकार्डिंग को कंप्यूटर में अपलोड रखें। इसके साथ ही उसको पेनड्राइव और सीडी में भी रिकॉर्ड कर लें, जिससे बोर्ड मुख्यालय से रिकॉर्डिंग मांगे जाने पर उसे तत्काल भेजा जा सके। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।