1035 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 10 स्वास्थ्य इकाइयों पर बुधवार को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इस दौरान 1035 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण का लक्ष्य 1770 था।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 लोगों के सापेक्ष 60 टीका लगाया गया। सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 80, पीएचसी पौली में 240 के सापेक्ष 88, सीएचसी नाथनगर में 50, सीएचसी सांथा में 400 के सापेक्ष 247, सीएचसी सेमरियावां में नौ, सीएचसी मेंहदावल में 480 के सापेक्ष 230, सीएचसी हैंसर में 130 के सापेक्ष 284, पीएचसी बेलहर कला में 200 के सापेक्ष 70, पीएचसी बघौली में 120 के सापेक्ष 80 को टीका लगाया गया।