फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1016 liters of illicit liquor destroyed at Dhanghata police station

Sant Kabir Nagar News: धनघटा थाने पर नष्ट की गई 1016 लीटर अवैध शराब

Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
1016 liters of illicit liquor destroyed at Dhanghata police station
धनघटा। मालखाना में लंबे समय से जमा आबकारी अधिनियम से संबंधित अवैध कच्ची शराब को प्रशासनिक आदेश पर सोमवार को नष्ट करा दिया गया। बरसात, सीलन और चूहों द्वारा क्षति के कारण शराब से दुर्गंध व रिसाव हो रहा था, जिससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन

प्रशासन को दी गई रिपोर्ट में बताया गया था कि थाना मालखाना छोटा होने के कारण वर्ष 2025 में दर्ज आबकारी अधिनियम के 103 मुकदमों से संबंधित कुल 1016.800 लीटर अवैध कच्ची शराब सुरक्षित रखना संभव नहीं रह गया था। अधिकांश मामलों में तकनीकी परीक्षण के बाद आरोप पत्र अथवा अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की जा चुकी थी।
विज्ञापन


एसडीएम धनघटा के आदेश पर सोमवार को तहसीलदार धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा, प्रधान लेखक सहित थाना स्टाफ और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार गड्ढा खोदकर पूरी शराब को उसमें गिराकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के क्रम में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनिल सिंह का कहना है कि यदि समय रहते निस्तारण न किया जाता, तो सड़ी शराब से गंभीर संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था। निस्तारण के बाद अब थाना परिसर और आसपास के क्षेत्र को राहत मिली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी जब्त आबकारी माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनस्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed