फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   अमर उजाला फांउडेशन की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

शिविर में 489 मरीजों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar Updated Fri, 28 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फांउडेशन की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। मेंहदावल के कन्या जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार की सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएमओ ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। दोपहर दो बजे जब शिविर समाप्त हुआ, तब तक 489 मरीजों की जांच के बाद जरूरी दवाइयों का वितरण किया जा चुका था।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे सीएमओ डॉ. अभयचंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार मेंहदावल वाचस्पति सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहन झा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कैंप में रखी गई दवाइयों व डॉक्टरों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली। इसके बाद डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. रंजीत कुमार अग्रहरि, डॉ. राममगन, डॉ. सत्यदेव सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ केशव प्रसाद ने मरीजों की जांच शुरू की। कुछ ही देर में मरीजों की कतार लगनी शुरू हो गई। भीड़ के चलते शिविर को निर्धारित समय से एक घंटे अधिक वक्त चलाना पड़ा। दोपहर दो बजे तक 489 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विनोद जायसवाल, ध्रुमकेेतू नायक, एएनएम सुधा त्रिपाठी, वाजिद, परवेज अंसारी और त्रिवेणी सिंह ने लोगों की पर्ची बनाने के साथ ही दवा का वितरण किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन करने के बाद बोले सीएमओ
संतकबीरनगर। स्वास्थ की नियमित जांच से कई बीमारियों का इलाज शुरुआती दौर में ही हो जाता है। इसके अलावा कई बीमारियों से बचने के लिए व्यक्ति सचेत भी होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ की समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बातें बृहस्पतिवार को अमर उजाला फांउडेशन की तरफ से मेंहदावल के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. अभय चंद श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने विद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं और इलाज कराने आए लोगों से कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें। गंदगी ही बीमारी की जड़ होती है। उन्होंने जेई, एईएस समेत कई अन्य बीमारियों के लक्षण व बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। सीएमओ ने कहा कि अगर आप को बुखार है और दो दिन से ज्यादा हो गया है तो तत्काल इसकी सूचना अपने गांव की आशा को दें। आशा एंबुलेंस से मरीज को सीएचसी या अन्य सरकारी अस्पताल ले जाएंगी और जरूरी इलाज कराएंगी। बुखार के प्रति किसी प्रकार की कोताही न बरतें।

नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में लोगों को एक जगह कई विशेषज्ञ चिकित्सक मिलतें हैं। इस तरह के आयोजन से लोगों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता आती है। यह सराहनीय कार्य है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहन झा ने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान वायरल फीवर के मरीजों संख्या बढ़ जाती है। लोगों को इसके प्रति सचेत रहना चाहिए। बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। इस दौरान डॉ. हरिकेश, बीडीओ विजय कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, एसओ गौरव सिंह, रविंद्र सिंह, बीईओ अशोक कुमार राय, ग्राम प्रधान जेपी मिश्र, सीमा सिंह, प्रशांत कुमार, वेद प्रकाश पांडेय, संजना मिश्रा, गायत्री भट्ठ आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed