फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शिक्षिका को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

शिक्षिका को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
संतकबीरनगर। महुली पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने पिडिया चौराहे के पास से सोमवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में पुलिस ने उनके पास से लूट की सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त बाइक और 3.750 ग्राम गांजा बरामद किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बरामद सोने की चेन एक शिक्षिका से लूटने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इंस्पेक्टर महुली सूर्य प्रसाद गौतम और स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार यादव की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर पिडिया चौराहे के पास से एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तीनों बदमाशों की तलाशी ली गई तो तीनों के कमर में कपड़े का बेल्ट नुमा झोला बंधा मिला। जिसमें गांजा भरा था। बरामद गांजे का वजन 3. 750 ग्राम निकला। पूछताछ में बदमाशों की पहचान अटल राय पुत्र राकेश राय, रूपेश राय पुत्र शेषमणि राय निवासी रेवटा और सागर साहनी पुत्र कन्हैया लाल साहनी निवासी कुरसुरी थाना महुली के रूप में हुई। आगे बताया कि अटल राय की जेब से एक सोने की चेन, जिसकी कुंडी टूटी हुई मिली। चेन के बारे में पूछने पर बताया कि 19 सितंबर को क्षेत्र के चवरिया गांव की रहने वाली एक शिक्षिका से मझगवां नाला स्थित पुलिया के पास लूटा था। चेन को बेचने जा रहे थे तभी पकड़ लिए गए। बरामद बाइक को लूट में प्रयोग किया गया था। पीड़ित शिक्षिका नीतू चौधरी को बुलाकर चेन की तस्दीक कराई गई तो उन्होंने अपनी ही लूटी हुई चेन होने की जानकारी दी। इसके अलावा लुटेरों की पहचान भी की। बरामद बाइक को सीज कर दिया गया। इसके अलावा पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करजेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed