{"_id":"597cca924f1c1b4c4e8b47c1","slug":"101501350546-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। राज्य पोषण मिशन योजना के अन्तर्गत संचालित जिला पोषण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने तीन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि जिन अधिकारियों को कुपोषण मुक्त कराने के लिए गांवों को गोद लेने कि जिम्मेदारी दी गई है। वह माह के दो दिन उस गांव में आयोजित होने वाले बीएचएनडी दिवसों पर जरूर जाएं। गांव की भ्रमण आख्या अवश्य उपलब्ध करा दें अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे 11 अधिकारी हैं, जिन्होंने भ्रमण आख्या नही उपलब्ध कराई है। अगर भ्रमण आख्या उपलब्ध कराई है तो फोटा ग्राफ नही दिये है। जिन लोगों ने दोनो काम नही किये है और बैठक में भी नही आये है, उनमें जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, डीएफओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल हैं। इनके वेतन रोके जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इसके साथ ही जिन लोगो ने फोटा ग्राफ रिपोर्ट के साथ नही दिये हैं उन्हे चेतावनी जारी किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। जनपद को कुपोषण मुक्त कराना है। यह शासन की मंशा है उसके अनुरूप सभी अधिकारी कार्य करे।
इस बैठक में सीडीओ हाकिम सिंह, सीएमओ डॉक्टर अभय चंद्र श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डीआईओएस शिव कुमार ओझा, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस बैठक में सीडीओ हाकिम सिंह, सीएमओ डॉक्टर अभय चंद्र श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, डीआईओएस शिव कुमार ओझा, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा सहित सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन