फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   101 shops of Nagar Palika will be allotted

Sant Kabir Nagar News: नगर पालिका की 101 दुकानों का होगा आवंटन

Sat, 05 Apr 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
101 shops of Nagar Palika will be allotted
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद के सीमा में बनी 101 दुकानों का आवंटन होगा। इसके लिए डीएम ने नगर पालिका को दुकानों को पूर्ण कराते हुए आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सीमा में नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए भिटवा टोला में 43 दुकान, स्टेशनपुरवा में 14 दुकान, अचकवापुर में 09 दुकान, उसका कला रोड पर 09 दुकान तथा पटखौली में 26 दुकान का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन

दुकानों के आवंटन करने के लिए वेस वैल्यूएशन निर्धारित करने के लिए डीएम ने एसडीएम खलीलाबाद की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उपनिबंधक तथा सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को नामित किया है। गठित समिति द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से समन्वय स्थापित कर दुकानों की वेस वैल्यूएशन करेंगे। कुछ दुकानें अभी पूर्ण नहीं हुई जिसे तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed