फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   100 bed covid ward is gathering dust

Sant Kabir Nagar News: 100 बेड का कोविड वार्ड फांक रहा है धूल

Mon, 13 Mar 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
100 bed covid ward is gathering dust
जिला अस्पताल में बिना मास्क पहने डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज
विज्ञापन

खांसी, सर्दी, जुकाम और उल्ट-दस्त के बढ़ रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना काल में एमसीएच विंग में 100 बेड का कोविड एलटू वार्ड बंद पड़ा है। हाल के दिनों में सर्दी, खांंसी, खराश, बुखार और उल्टी-दस्त के पीड़ितों की तादात बढ़ गई है। ये नए इन्फ्लुएंजा के लक्षण माने जा रहे हैं। उसके बाद भी अस्पतालों में बचाव के प्रति सतर्कता नहीं दिख रही है। डॉक्टर और मरीज बिना मास्क पहने अस्पताल आ रहे है। इतना ही नहीं, कोरोना काल के दौरान लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट खराब हो चुके हैं। एमसीएच विंग में 100 बेड का कोविड एलटू वार्ड धूल फांक रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी कोविड वार्ड की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
देश में इन्फ्लुएंजा वायरस के नए स्वरूप एच3एन2 का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके जिला अस्पताल की ओपीडी में बिना मास्क पहने डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मरीज भी बिना मास्क के आ रहे हैं। सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

दवा काउंटर से लगायत डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज खांसी, सर्दी, जुकाम और उल्टी-दस्त के आ रहे है। डॉक्टरों के उपचार के बाद अधिकतर मरीज ठीक हो जा रहे हैं। सोमवार को 400 मरीज खांसी, सर्दी, जुकाम के इलाज कराने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट खराब
जिला अस्पताल में कोविड काल के दौरान दो ऑक्सीजन प्लांट लगा था। इससे आपूर्ति भी शुरू हो गई थी, पर अब एक ऑक्सीजन प्लांट खराब हो चुका है। 28 दिसंबर को कोविड के बढ़ते प्रकोप के चलते स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल किया था। उस समय प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति के दौरान पाइप कई जगहों पर फट गई थी। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हुई थी। उसके बाद भी ऑक्सीजन प्लांट को सही नहीं कराया गया।
...
कोविड एलटू वार्ड में 50 बेड वेंटिलेटर युक्त

जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 100 बेड का कोविड एलटू वार्ड में 50 बेड वेंटिलेटर युक्त हैं। प्लांट से सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति बेड तक होती है। शासन की गाइड लाइन आने के बाद इसे सक्रिय कर दिया जाएगा। हालांकि, तीन मंजिला बना एमसीएच विंग 200 बेड का है। यहां महिला मरीजों को भर्ती किया जाता है।
...
अलग से बना है 32 बेड का कोविड अस्पताल
जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास 32 बेड के कोविड अस्पताल का निर्माण हुआ है। इसमें आक्सीजन की आपूर्ति व अन्य संसाधन नहीं लगे हैं। अस्पताल का उद्घाटन भी नहीं हुआ है।
...
सीएचसी हैंसर में नहीं लग पाया ऑक्सीजन प्लांट
जिले के सातों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बने कोविड वार्ड बंद चुके हैं। सीएचसी हैंसर में अब तक ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। मेंहदावल में भी ऑक्सीजन प्लांट बंद है। यही हाल अन्य सीएचसी का है। यहां पर ऑक्सीजन के लिए खरीदे गए कंस्ट्रेटर खराब हो चुके हैं।
...
कोट
जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। इनमें से एक खराब है, उसे सही कराने के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। जल्द ही सही हो जाएगा। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को मास्क लगाकर ही मरीज देखने का निर्देश दिया गया है। मरीज भी जिला अस्पताल में मास्क लगाकर जरूर आएं।

-डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
...
कोट
इन्फ्लुएंजा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश सभी सीएचसी और पीएचसी को दिए गए हैं। एमसीएच विंग में 100 बेड कोविड एलटू वार्ड बना हुआ है। सीएचसी में कोरोना काल में बने 10 बेड के वार्ड को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासन का निर्देश आने के बाद सभी अस्पताल सक्रिय कर दिए जाएंगे। लोग मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
डॉ. मोहन झा, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed