{"_id":"652846fed6bb0030cc049b66","slug":"10-students-involved-in-cleanliness-awareness-campaign-honored-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-4127-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता जागरूकता अभियान में सहयोगी 10 विद्यार्थी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वच्छता जागरूकता अभियान में सहयोगी 10 विद्यार्थी हुए सम्मानित
Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार वर्मा ने चलाए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट व सराहनीय सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें 10 छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने निबंध, चित्रकला, रंगोली सहित विभिन्न माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मेंहदावल की छात्रा मुस्कान ने जनपद न्यायाधीश को स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित चित्र भेंट किया। स्वच्छता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में सौरभ राय, मिस्बा खान, मुस्कान, संजू मौर्या, संजनी, नितिन कुमार, साधना प्रजापति, प्रिंस कुमार, दिव्या एवं अनुराधा मौर्या शामिल रहीं। जनपद न्यायाधीश ने बीएसए अमित कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज को भी स्वच्छता जागरूकता अभियान में विभागीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन एवं भूमिका का निर्वहन करने पर पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास गोस्वामी आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अभियान दो से नौ अक्तूबर तक चलाया गया।