फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 house dip in ghagra river

घाघरा की कटान से 10 घर नदी में समाहित, अब तक 16 लोगों के घर नदी में विलीन

Sun, 06 Sep 2020 09:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
10 house dip in ghagra river
घाघरा नदी के कटान से गायघाट गांव में नदी में समाहित होता मकान। - फोटो : KHALILABAD
घाघरा की कटान से 10 घर नदी में समाहित, अब तक 16 लोगों के घर नदी में विलीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। जिले के पूर्वी छोर के अंतिम गांव गायघाट दक्षिणी पर घाघरा नदी का कहर तेज हो गया है। एक दिन में 10 लोगों के घर नदी में समाहित हो गए। छह लोगों का घर पहले ही नदी में विलीन हो चुका है। कटान अब भी जारी है।

घाघरा नदी की बाढ़ से एमबीडी बांध और नदी के बीच बसे 38 गांव प्रभावित हैं। लोग घर छोड़कर बंधे और अन्य जगह रहने को विवश हैं। वहीं गायघाट दक्षिणी गांव में नदी कटान तेज कर दी है। शनिवार की शाम से रविवार की शाम तक नदी की कटान से भग्गल निषाद, बेचन निषाद, जोखन निषाद, रामकवल, चंद्रिका, हरीप्रसाद, शंकर, राजेंद्र, हरेंद्र, राजबली का मकान नदी में विलीन हो गया। गांव के बालेंद्र, सुरेश, राजेश, कवलजीत, सुदामा आदि का कहना है कि नदी गांव को तीन तरफ से घेर कर कटान कर रही है। जिसके कारण लोग अपने घरों से सामान भी निकाल कर सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा रहे पा रहे हैं। मकान के साथ नदी में सामान भी समाहित हो जा रहे हैं। एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि जिन लोगों का मकान कट कर नदी में विलीन हो रहा है उनको जमीन देकर बसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed