{"_id":"65832cf3c6dd7e44740d75c8","slug":"10-exam-centers-erased-25-new-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7063-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 10 केंद्र हटे, 25 नए बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 10 केंद्र हटे, 25 नए बने
Wed, 20 Dec 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : बनाए गए 107 परीक्षा केंद्र, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 57,998 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में बनाए गए 92 केंद्रों में से आपत्तियों के बाद 10 केंद्र हटा दिए गए हैं। उनकी जगह 25 नए केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 57,998 परीक्षार्थी नामांकित हैं।
21 नवंबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 92 परीक्षा केंद्राें की सूची जारी की थी। उस पर 30 नवंबर तक आपत्ति मांगी थी। इसके बाद कुल 80 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इन आपत्तियों का निस्तारण के लिए परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया गया। इसमें से 10 केंद्र मानकविहीन मिले। इन केंद्रों पर चहारदीवारी, पानी, कमरों की स्थिति, सीसीटीवी आदि नहीं मिले। इसकी वजह से तीन एडेड, एक आश्रम पद्धति विद्यालय और छह राजकीय विद्यालयों को केंद्र हटा दिया गया है।
इसके बाद एसडीएम व अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट पर जिले में 25 नए केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो राजकीय इंटर कॉलेज, 28 सहायता प्राप्त विद्यालय और 77 वित्त विहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। अब कुल 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 31,094 और इंटरमीडिएट के 26,904 परीक्षार्थी नामांकित हैं। परीक्षा फरवरी में होनी है। ऐसे में डीआईओएस कार्यालय तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
कोट
जिले में कुल 107 परीक्षा केंद्र बने हैं। पहले 92 बने थे उसमें से 10 केंद्र मानक को पूरा नहीं कर रहे थे। परीक्षार्थियों की संख्या व केंद्रों की दूरी देखते हुए 25 केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस पर कुल 57,998 परीक्षार्थी नामांकित हैं।
-संदीप चौधरी, डीआईओएस