फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 electric buses will run in the city, passengers will get convenience

Sant Kabir Nagar News: शहर में चलेंगी 10 इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Sun, 17 Mar 2024 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 17 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
10 electric buses will run in the city, passengers will get convenience
- नगर पालिका प्रशासन तैयारी में जुटा, 24 घंटे चलाई जाएंगी बसें
विज्ञापन

- आठ-आठ घंटे की होगी शिफ्ट, पालिका की बढ़ेगी आय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में 10 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। नगर पालिका प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। ये किस रूट पर चलेंगी इसका भी निर्धारित हो चुका है। बसें 24 घंटे चलाई जाएंगी। इसके लिए आठ-आठ घंटे चालकों की शिफ्ट होगी। इससे रात में आने वाले यात्रियों काे जहां सहूलियत होगी वहीं नगर पालिका की आय भी बढ़ेगी।

शहर तेजी से बदल रहा है। जहां शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की योजना तैयार है, वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की भी तैयारी है। इसी कड़ी में पालिका प्रशासन शहर में 10 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी में जुट गई है। यह बसें शहर से चलेगी। इसके लिए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। जिसमें खलीलाबाद से मुण्डेरवा, खलीलाबाद से मेंहदावल, खलीलाबाद से सहजनवां व खलीलाबाद से धनघटा के लिए बस चलाने की योजना है। बस 40 सीटर होगी। चूकि बसें 24 घंटे चलेंगी, इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है कि चालक आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। पालिका प्रशासन को इससे प्रतिमाह करीब दस लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक बसें चलने से यात्रियों को मिलेगी राहत
खलीलाबाद शहर से धनघटा और खलीलाबाद से मेंहदावल जाने के लिए शाम होने के बाद बसें नहीं मिलती हैं। इलेक्ट्रिक बसें चलने से यात्रियों को रात के समय में भी आने-जाने के लिए बस उपलब्ध हो जाएंगी। इससे यात्रियों की परेशानी दूर होगी। शहर निवासी राधेश्याम, महेश गुप्ता आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन की पहल सराहनीय है। बस चलने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालिका प्रशासन ने 10 इलेक्ट्रिक बस चलाने की तैयारी की है। जल्द ही बसों को चलाने का प्रयास हो रहा है। अभी आचार संहिता लागू हो गया है, इसलिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। - जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed