फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1.48 lakhs cash found in tool box

टूल बाॅक्स से 1.48 लाख कैश बरामद

Sat, 11 Feb 2017 11:27 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
1.48 lakhs cash found in tool box
बाघनगर बैरियर पर चेकिंग में बरामद रकम की जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दुधारा पुलिस की संयुक्त टीम ने कठिनईया नदी पुल पर बने बैरियर पर चेकिंग के दौरान शनिवार को एक पिकअप को रोक कर जांच पड़ताल की। पिकअप के टूल बाक्स में रखा 1 ,48,370 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने खुद को मुर्गा सप्लायर बताया और बरामद कैश के बारे में सही से जानकारी नहीं दे पाया। इसकी वजह से टीम ने बरामद कैश को जब्त कर दिया।       
विज्ञापन

 दुधारा एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट श्रीप्रकाश तिवारी के साथ बस्ती जनपद की सीमा पर बाघनगर के पास कठिनईया नदी के किनारे बने बैरियर पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान बस्ती की तरफ जा रही एक पिकअप को रोक कर चेकिंग की गई। पिकअप के टूल बाक्स में रखा 1,48,370 रुपये बरामद हुआ। बरामद कैश में 2000 रुपये के 35 नोट, 500 रुपये के 16 नोट, 100 रुपये 593 नोट, 50 रुपये के 73 नोट,20 रुपये 171 नोट और 10 रुपये के 400 नोट शामिल रहे। आगे बताया कि पूछताछ में चालक की पहचान मोहम्मद नसीम पुत्र मोहम्मद नईम निवासी पूरबगांव थाना अंतू              जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में चालक ने खुद को मुर्गा सप्लायर बताया। 
विज्ञापन

उसने बताया कि महराजगंज मुर्गा की सप्लाई देने गया था और वहां से लौट कर प्रतापगढ़ जा रहा था। टूल बाक्स में छुपा कर रखे बरामद कैश के बारे में न तो कोई कागजात प्रस्तुत कर पाया और न ही सही से जवाब दे पाया। इसकी वजह से बरामद कैश को जब्त कर दिया गया। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed