फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Zoya defeated Meerut by 54 runs in the All UP Challenge Cup

ऑल यूपी चैलेंज कप में जोया ने मेरठ को 54 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Zoya defeated Meerut by 54 runs in the All UP Challenge Cup
बहजोई। ऑल यूपी चैलेंज कप में जोया ने मेरठ को 54 रन से हराया। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी पर्व को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के निकट स्थित बड़ा मैदान पर स्वर्गीय कुलदीप कुमार टीटू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के ऑल यूपी चैलेंज कप के पहले सेमी फाइनल मुकाबला जोया व मेरठ के बीच हुआ। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुनेंद्र ठाकुर ने किया। मेरठ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलने उतरी जोया की टीम ने 20 ओवर में ऑल आउट होकर 132 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसमें बल्लेबाज राजा वसीम ने सर्वाधिक 29 रन जोड़े। वहीं, दूसरी पारी में खेलने उतरी मेरठ की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार जोया की टीम ने मेरठ की टीम को 54 रन से हराया। मेरठ की टीम के 5 रन झटकने वाले जोया के गेंदबाज पर्व को पूर्व क्रिकेटर राकेश यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायर संभल से आए अतुल भटनागर व तंजीम रहे। कंमेंट्री सुशील कुमार छोटू ने व मोहित सलूजा ने तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजकों में नईम सैफी, राजू गिरि, नवदीप बंटी, नवाजिस, मोहित गौड़, रियाज, जयदीप उस्ताद, बब्लू, चंद्रपाल, पप्पू टेलर, अय्यूव अहमद व शंकरलाल शर्मा क्रांतिवीर का सहयोग रहा। वहीं, आयोजक नवदीप कुमार बंटी ने बताया कि बुधवार को बड़ा मैदान पर दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला बुलंदशहर व अमरोहा के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed