फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years

Sambhal Election Result: संभल में जियाउर्रहमान बर्क ने संभाली दादा की विरासत, लखनऊ के बाद दिल्ली को रवाना

Wed, 05 Jun 2024 03:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 03:17 PM IST
सार

संभल में सपा प्रत्याशी शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 121494 मतों से हरा दिया। दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में बर्क ने जीत दर्ज की थी। अब वह दिल्ली की तरफ रवाना हो गए हैं। संभल से जीत हासिल करने वाले शफीकुर्रहमान बर्क अब अपनी दादा की विरासत को संभालेंगे।

विज्ञापन
Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years
संभल में जीत का प्रमाणपत्र लेते जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद जियाउर्रहमान बर्क ने दादा की विरासत को आगे बढ़ाने एलान किया था। सपा के टिकट पर उन्होंने संभल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 121494 मतों से मात दी है।

विज्ञापन

Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years
संभल में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

परमेश्वर लाल सैनी 2019 में जियाउर्रहमान बर्क के दादा डॉ. शफीकुर्रमान बर्क से भी चुनाव हार गए थे। भाजपा ने इस बार फिर से उन पर दांव लगाया था, लेकिन इस बार भी उन्हें सफलता नहीं मिली। बहजोई स्थित वेयर हाउस में मंगलवार की सुबह 8.30 बजे जिलाधिकारी मनीष बंसल की निगरानी में ईवीएम से मतों की गिनती शुरू की गई। 14-14 टेबल पर विधानसभावार गिनती शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years
संभल में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

संभल लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र संभल, असमोली और चंदौसी की एक साथ गिनती शुरू हुई। पहले राउंड से ही सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली थी। कुल 30 राउंड में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी दो ही राउंड में कुछ हजार मतों की बढ़त बना सके। अन्य सभी राउंड में वह पीछे रहे। सपा प्रत्याशी की बढ़त को देखते हुए भाजपाइयों में काफी मायूसी छाई रही।

विज्ञापन

Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years
मतगणना के दौरान लोग - फोटो : अमर उजाला

मतगणना पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने जियाउर्रहमान बर्क को जीत का प्रमाण पत्र दिया। सपा प्रत्याशी ने जीत पर जनता का आभार जताया और कहा कि वह जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करेंगे। जियाउर्रहमान बर्क संभल के पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते हैं और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में सपा के टिकट पर विधायक बने थे।

Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years
संभल में मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी - फोटो : संवाद

अब पहली बार सांसद चुने गए हैं। कहा जाए तो जियाउर्रहमान बर्क ने अपने दादा की राजनीतिक विरासत को संभाल लिया है। इस विरासत को आगे बढ़ाने में मतदाताओं ने भी पूरा सहयोग किया है। इसके चलते ही भाजपा प्रत्याशी को बड़े अंतर से हार मिली है। 

Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years
संभल में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

अफसरों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
बबराला रोड स्थित वेयर हाउस में हुई लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस अलर्ट रही। डीआईजी, एसपी, एएसपी व सीओ ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं कई कोतवाली व थानों समेत विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मतगणना स्थल के आसपास व मुख्य चौराहों पर पूरी निगरानी बनाए रहे। इस बीच मतगणना स्थल के आसपास लोगों की भीड़ होने पर कई बार पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।

Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years
संभल में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

परिणाम जानने को उत्सुक दिखे लोग
लोकसभा चुनाव का परिणाम जानने को लेकर लोगों में उत्सुकता रही। सुबह से ही घरों में टीवी खोलकर बैठ गए। कामकाजी लोग मोबाइल पर ही मतगणना की पल-पल की अपडेट लेते रहे। मंगलवार सुबह नौ बजे के बाद मतगणना के रूझान तेजी से आने शुरू हुए।

इसके साथ ही लोग टीवी के सामने डट गए। चाय की दुकान, होटलों समेत बाजार में एलईडी ओर टीवी लगाकर चुनाव परिणाम की अपडेट लेते रहे। जबकि कामकाजी लोग मोबाइल पर मतगणना का हाल जानने में लगे रहे।

Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years
संभल में मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

चुनाव के परिणाम देखने को जगह-जगह लगीं एलईडी
लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझान व परिणाम को देखने के लिए नगर में जगह-जगह एलईडी लगाईं। सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई मतगणना को देखने के लिए लोगों ने नगर के मोहल्ला नया बाजार समेत काली मंदिर रोड, नई बस्ती व रेलवे रोड आदि स्थानों पर एलईडी लगा रखी थीं। एलईडी पर आ रहे लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझान व परिणाम देखकर कभी लोग उत्साहित हो रहे थे, तो कभी निराश। यह सिलसिला शाम तक रहा। 

Ziaur Rahman Barq took over grandfather legacy Sambhal, moved from Lucknow to Delhi in two years
मतगणना के दौरान अधिकारी और अन्य - फोटो : संवाद

परिणाम आते ही भाजपा कार्यालय पर पसरा सन्नाटा
लोकसभा चुनाव में हार होने पर गोशाला रोड स्थित यदुवंशी गार्डन पर बने भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के चुनाव कार्यालय पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। शाम के समय कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। वहीं कुछ समर्थक उनके आवास पर पहुंचे। इसके अलावा राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर भी कोई ज्यादा चहल पहल नहीं दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed