फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth who came to nephew's wedding dies after being hit by train

भतीजे की शादी में आए युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth who came to nephew's wedding dies after being hit by train
चंदौसी। भतीजे की शादी में शामिल होने आए युवक की शुक्रवार की रात मुरादाबाद ट्रैक पर गांव गुमथल मोहम्मद गंज के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। जेब में मिले भतीजे के आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे गांव गुमथल मोहम्मद गंज के बीच ट्रैक पर एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना किसी ने बनियाठेर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। जेब में मनोज कुमार निवासी गांव पाठकपुर का आधार कार्ड मिला। पुलिस ने संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुंच गए और मृतक की शिनाख्त मनोज के चाचा सतेंद्र ऊर्फ सेठ निवासी पाठकपुर के रूप में की।
विज्ञापन

मृतक टेंपों चलाकर परिवार की गुजर बसर करता था। परिजनों ने बताया कि मृतक सतेंद्र के भाई सुनील करीब दस साल पहले गांव छोड़कर अशोकनगर में आकर रहने लगे हैं। सुनील के बेटे की शादी है। सतेंद्र भी शादी में शामिल होने गांव से आया था। 20 जून को बरात जानी है। शुक्रवार को बाजार में खरीदारी करके सभी घर पहुंच गए थे, पर सतेंद्र घर नहीं पहुंचा था और रात में उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मृतक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रीता का रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे हैं। सतेंद्र टेंपो चालक था जिसे चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed