{"_id":"6af4d07444899780c40ac2e8","slug":"two-people-injured-motorcycles-damaged-in-collision-with-a-pickup-truck-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134555-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पिकअप की टक्कर से दो लोग घायल, बाइकें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पिकअप की टक्कर से दो लोग घायल, बाइकें क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
जुनावई। मेरठ-बदायूं हाईवे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
यह घटना ब्लॉक मुख्यालय के सामने रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। दुबारी कलां गांव निवासी तेजपाल और अशोक कुमार अपने भाई को बस में बैठाने के बाद मोमोज की दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान बबराला की ओर से आ रही तेज गति की पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में तेजपाल और अशोक कुमार घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पास खड़ी मैढ़ोली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की बाइक भी पिकअप की चपेट में आ गई। थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पिकअप समेत क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।