फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth returning home with family to celebrate Diwali dies in road accident

Sambhal News: दिवाली मनाने परिवार के साथ घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 02 Nov 2024 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 02 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home with family to celebrate Diwali dies in road accident
बनियाठेर। बिलारी बॉर्डर पर गांव अमरपुरकाशी के निकट बृहस्पतिवार को भोर के चार बजे रोडवेज बस ने थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी। हादसे में दिवाली मनाने के लिए परिवार के साथ घर लौट रहे थ्री व्हीलर में सवार बनियाठेर के गांव ढकनगला के रहने वाले युवक रामू दिवाकर 28 वर्ष की मौत हो गई। अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। बिलारी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ढकनगला निवासी रामू दिवाकर 28 वर्ष पुत्र मदनलाल दिवाकर परिवार के साथ चंडीगढ़ में रह कर फास्ट फूड का ठेला लगा कर गुजर बसर कर रहा था। बृहस्पतिवार को दिवाली मनाने के लिए परिवार के साथ ट्रेन से मुरादाबाद उतर गया। भोर के चार बजे मुरादाबाद से थ्री व्हीलर से अपने गांव आ रहा था। थ्री व्हीलर में अन्य सवारियां भी थीं। जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के थाना बनियाठेर के बॉर्डर के गांव अमरपुर काशी और अरिल नदी के बीच रोडवेज बस ने थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिंकू दिवाकर की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी रेखा और बेटी मनीषा 7 वर्ष व मनीषा 4 वर्ष मामूली रूप से चोटिल हो गए। बिलारी पुलिस ने थ्री व्हीलर और रोजवेज बस को कब्जे में कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम जब शव घर पहुंचा तो शव देख परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed