{"_id":"60b696e58ebc3e2780206b70","slug":"youth-murdered-due-to-love-affair-sambhal-news-mbd3908300122","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश नहीं प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश नहीं प्रेम प्रसंग के चलते हुई युवक की हत्या।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। चुनावी रंजिश के चलते नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई थी। इसका खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलते हुए मक्का के खेत में पकड़ा गया था। प्रेमिका के परिजनों ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कब्रिस्तान में टूटी पड़ी कब्र में दबा दिया। खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा पुलिस अधीक्षक ने की है। इस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर-मूसापुर निवासी मोहम्मद नदीम की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि युवक 27 मई की दोपहर आरोपी की बहन से मिलने गया था। मक्का के खेत में प्रेमी युगल थे। इसी दौरान अन्य परिजनों के साथ जाकर युवक को पकड़ लिया और मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या कर रात में युवक का शव गांव के नजदीक कब्रिस्तान में दबा दिया था।
युवक के पिता हाफिज मोनिस की तहरीर के आधार पर 27 मई की रात को गुमशुदगी दर्ज की थी। 28 मई को आठ लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस की गहन पड़ताल के दौरान हत्या की जानकारी मिली। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर शव को मजिस्ट्रेट के आदेश पर और उपस्थिति में शव बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कासिम ने बताया है कि उसकी बहन से एक वर्ष से युवक के प्रेम संबंध थे। 27 मई को आपत्तिजनक स्थिति में मक्का के खेत में पकड़ा था। इसी बात से गुस्सा होकर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हत्या में कई और आरोपी शामिल हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।