फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth fell unconscious after bleeding from mouth, died

Sambhal News: मुंह से रक्त निकलने के बाद बेहोश होकर गिरा युवक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth fell unconscious after bleeding from mouth, died
संभल। दवा लेकर घर लौट रहे जुड़वल (40) पुत्र बदलू निवासी चौधरी सराय की मंगलवार की दोपहर वाहन से उतरने के बाद तबीयत खराब हो गई। मुंह से खून आने के बाद जुड़वल बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े और युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के हयातनगर कस्बा में स्थित हनुमान मंदिर के निकट रहने वाले बदलू का बेटा जुड़वल चौधरी सराय में रहता था। वह काफी समय से बीमार था और उसने शादी भी नहीं की। मंगलवार को जुड़वल अमरोहा जिले के हसनपुर से दवा लेकर लौट रहा था। जैसे ही वह चौधरी सराय पुलिस चौकी के निकट बस से उतरा तो कुछ देर रुकने के बाद वह जमीन पर गिर गया। मुंह से खून आने लगा। लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो पुलिस कर्मी पहुंच गए। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed