फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies in road accident; friend and cousin injured.

Sambhal News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त और मौसेरा भाई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident; friend and cousin injured.
असमोली। संभल-जोया मार्ग पर गांव असमोली में शुक्रवार की रात्रि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये की चपेट में आने से घायल बाइक सवार नायब अली (18) निवासी सैदपुर जसकोली की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि मृतक के मौसेरे भाई यामीन और मोहल्ले के ही शौकीन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक नायब अली यामीन को मनोटा पुल से लेकर घर लौट रहा था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली निवासी मुमताज सलमानी का बेटा फैजगंज चंदौसी के निवासी अपने मौसेरे भाई को मनोटा लेने गया था। दरअसल, यामीन संभल से चला था लेकिन किसी कारणवश निर्धारित स्थान पर नहीं उतर सका। वह मनोटा पुल जाकर उतरा। वहां फोन करके नायब को बुलाया। नायब अपने साथ मोहल्ले के ही शौकीन के पुत्र समीर को भी साथ ले गया।
विज्ञापन

तीनों युवक बाइक से लौट रहे थे। असमोली में ट्रैक्टर-ट्राली में बैग फंस गया। इस कारण नायाब ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों भी घायल हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। असमोली के सीओ अमन सिंह ने बताया कि बिना किसी कार्रवाई परिजनों ने शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया है। यदि तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed