फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies, father and son injured when bike collides with loose animal

Sambhal News: छुट्टा पशु से बाइक टकराने पर युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल

Mon, 06 Nov 2023 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 06 Nov 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, father and son injured when bike collides with loose animal
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल-बहजोई मार्ग पर रविवार की सुबह गांव मुजफ्फरपुर के नजदीक छुट्टा पशु से बाइक टकरा गई। हादसे में धुरैटा गांव निवासी अनीस (42) पुत्र धूमी की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे मुस्तकीम और उसका बेटा मोहम्मद आलम घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धुरैटा गांव निवासी मोहम्मद आलम को कई दिन से बुखार आ रहा था। रविवार की सुबह उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो उसके पिता मुस्तकीम उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए बाइक से संभल लेकर जा रहे थे। बाइक उनका पड़ोसी अनीस पुत्र धूमी चला रहा था। अनीस के चाचा ने बताया कि बबैना से निकलकर सड़क पर अचानक छुट़्टा पशु आ गया। जिससे उनकी बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं मुस्तकीम व उसके बेटे मोहम्मद आलम को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जबकि अनीस के शव को भी पुलिस जिला अस्पताल ले आई थी। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर संत कुमार का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन इत्तेफाकिया हादसे की बात कहते हुए शव को घर ले गए। जहां सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया। अनीस की पत्नी फरजाना और दो बेटे और तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक बेटे और तीनों बेटियों का निकाह हो चुका है, जबकि सबसे छोटा बेटा फैज अविवाहित है।
विज्ञापन


छुट्टा पशु के हमले से घायल युवक की मौत
असमोली। क्षेत्र के गांव सिरपुड़ा निवासी नवाब अली (34) को शनिवार की सुबह सैदनगली मेें छुट्टा पशु ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिरपुड़ा निवासी नवाब अली के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह किसी काम से सैदनगली गए थे। सुबह करीब आठ बजे उन्हें छुट्टा पशु ने हमला करके घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर रविवार की उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार में पत्नि और तीन बच्चे हैं, इसमें एक बेटा दिव्यांग है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

छुट्टा पशुओं के कारण इस वर्ष अब तक इन लोगों की जा चुकी है जान



-2 जनवरी 2023 : रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शहजहानाबाद के जंगल में किसान रामवीर सिंह (50) पर छुट्टा पशु ने हमला कर घायल कर दिया था। उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया था।



15 जनवरी-2023 हयातनगर थाना क्षेत्र के आढ़ोल में चंद्रवती (35) पत्नी उमेश को सांड़ ने रौंदकर मार डाला।

-31 जनवरी-2023 कुढ़ फत्तेहगढ़ थाना क्षेत्र के चमरौआ में खेत की रखवाली कर रहे जयवीर सिंह (65) को खेत की रखवाली के दौरान रौंदकर मार डाला।

-15 मार्च-2023 पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी अमर सिंह 42 वर्ष पुत्र रामफल की छुट्टा पशु से बाइक टकरा गई थी। मौत हुई।

05 मई- बहजोई के गांव ड्योढाई निवासी किशनलाल की बाइक को टक्कर सांड ने मारी थी। जिसमें किशनलाल की मौत हो गई थी।

29 मई- हयातनगर निवासी कपड़ा व्यापारी लवलेश पाल की स्कूटी को छुट्टा पशु ने टक्कर मार दी थी। जिसमें लवलेश पाल की मौत हो गई थी।

02 सितंबर- गांव खासपुर में ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सेवड़ा जसरथ नगला निवासी कुलदीप सिंह की बाइक को सांड ने टक्कर मार दी थी। जिसमें कुलदीप सिंह की मौत हो गई थी।


03 सितंबर- ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पेली निवासी बुजुर्ग गोपाल दास पर सांड ने हमला कर दिया था।

05 नवंबर-हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल-बहजोई मार्ग पर अनीस (42) पुत्र धूमी सैफी निवासी धुरैटा की बाइक सामने से आए छुट्टा पशु से टकरा गई। इसमें अनीस की मौत हो गई।

05 नवंबर- सैदनगली में छुट्टा पशु की टक्कर लगने से घायल नवाब अली (34) निवासी शाहपुर सिरपुड़ा थाना असमोली की उपचार के दौरान दूसरे दिन मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed