फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies due to generator current in sister's wedding ceremony

बहन की शादी समारोह में जनरेटर के करंट से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to generator current in sister's wedding ceremony
बहजोई(संभल)। बहन की शादी समारोह में युवक जनरेटर से निकल रही लाइन के करंट की चपेट में आ गया। उपचार के लिए चंदौसी ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव कनेटा में हुआ।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव कनेटा निवासी युवक अजय पुत्र हरीशचंद्र अपनी बहन कामिनी के शादी समारोह में जनरेटर की लाइन के करंट की चपेट में आ गया। उपचार के लिए चंदौसी ले जाते समय रात करीब साढ़े 12 रास्ते में युवक अजय (25) ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी हरवती बदहवास रही। आसपास के ग्रामीण भी गमगीन रहे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अजय बहन की शादी को लेकर बहुत खुश था। बुधवार की शाम जिला बदायूं के गांव बड़ा अचलपुर से बहन की बरात गांव पहुंची, तो वह अपने साथियों व अन्य ग्रामीणों के साथ बरात का स्वागत कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में यह हादसा हो गया और उपचार के लिए ले जाते समय अजय की जान चली गई। वहीं दूसरे दिन सुबह बहन को भाई के मौत की जानकारी दी गई तो वह मायके आई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर में पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed