{"_id":"61c8be96e495a945ac16ee86","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-chandausi-news-mbd413995865","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक नोएडा में एक मोबाइल कंपनी में जॉब करता था। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी लेने के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव जयरोई-हयातनगर के निकट हुआ।
रविवार की शाम सवा पांच बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव जयरोई-हयातनगर के निकट ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मोबाइल कंपनी कर्मचारी अवनीश कुमार (20) निवासी गांव मीरमपुर थाना गुन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उपचार के लिए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पिता लखपत ने बताया कि अवनीश सुबह गांव से रिश्तेदारी में थाना बहजोई के गांव पुरा आया हुआ था। पुरा से वह जयरोई-हयातनगर गया हुआ था। वापस आते समय जयरोई-हयातनगर के निकट रास्ते में एक टैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बहजोई के सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बहजोई से जिला अस्पताल संभल ले जाते समय रास्ते में अवनीश ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अवनीश नोएडा में एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। अभी करीब आठ दिन पहले ही गांव आया था। दूसरी ओर ट्रैक्टर-ट्राली पुलिस के कब्जे में है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस के मुताबिक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।