फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Training in fruit and vegetable-based food processing begins

Sambhal News: फल एवं सब्जी आधारित खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण शुरू

Wed, 28 Oct 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 28 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Training in fruit and vegetable-based food processing begins
संभल। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से कमालपुर में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने फल एवं सब्जियों से विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने की विधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन




प्रशिक्षण में सॉस, जैम, पापड़, चिप्स, कैंडी, पेठा और मुरब्बा सहित अन्य खाद्य उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग और गुणवत्ता संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय प्रावधानों और ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती पिंकी सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक जानकारी दी। ग्राम प्रधान बबीता के सहयोग से आयोजित शिविर में फल एवं सब्जी आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed