{"_id":"6ae110499ca3fbf9d402046b","slug":"the-audience-became-emotional-while-watching-the-performance-at-the-ramlila-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134134-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रामलीला में सीता के कन्यादान का मंचन देख दर्शक हुए भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रामलीला में सीता के कन्यादान का मंचन देख दर्शक हुए भावुक
Wed, 28 Oct 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर। गांव बनियाखेड़ा में चल रही रामलीला में मंगलवार रात सीता के कन्यादान का भावपूर्ण मंचन किया गया। कन्यादान के मंचन ने दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रभु श्रीराम और जानकी के विवाह की रस्मों का मंचन देखने के लिए देर रात तक पंडाल में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। कलाकारों के अभिनय और संवाद की भी दर्शकों ने खूब सराहना की।
मंचन में दिखाया कि राजा जनक के दरबार में विधि-विधान के साथ प्रभु श्रीराम और जानकी का विवाह संपन्न होता है। विवाह की रस्मों के दौरान सीता के कन्यादान का दृश्य दिखाया गया। कन्यादान के मंचन के दौरान दर्शक भावुक हो गए। रामलीला में विवाह की परंपराओं को देखने के लिए दर्शक देर रात तक पंडाल में डटे रहे। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के समापन पर कलाकारों की आरती उतारी गई। मंचन के दौरान दर्शकों के अलावा अंश प्रजापति, वंश प्रजापति, रोहित मौर्य, सुशील जैन, पुष्पेंद्र प्रजापति, तरुण पाल, स्वर्ण प्रजापति, थान सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, डॉ. महेश मौर्य आदि मौजूद रहे।