{"_id":"648a1f712ebfa344c90d5654","slug":"youth-beaten-up-for-refusing-to-give-money-to-eat-momos-sambhal-news-c-15-1-174489-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मोमोज खाने को पैसे देने से मना करने पर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मोमोज खाने को पैसे देने से मना करने पर युवक को पीटा
विज्ञापन
चंदौसी। गोशाला रोड पर ठेले पर मोमोज खाने पहुंचे युवक से तीन युवकों ने पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया और जमकर पीटा। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला मालगोदाम रोड निवासी रंजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा अभिजीत शाम को गोशाला रोड पर मोमोज खाने गया था। वहां पहले से तीन परिचित युवक खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने बेटे अभिजीत से मोमोज खाने के लिए पैसे मांगे। बेटे से पैसे होने से मना कर दिया। इस पर तीनों ने गाली गलौज शुरू कर दी।
जातिसूचक गालियां देते हुए आरोपियों ने बेटे को खूब मारा। आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आसपास के लोगों ने आरोपियों की वीडियो भी बनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विकास नगर निवासी अंकित त्यागी, प्रेम नगर निवासी किशन, चंदौसी निवासी देवांश भारद्वाज के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।