फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth and family attacked for demanding wages, three injured

Sambhal News: मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक व परिजनों पर हमला, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Youth and family attacked for demanding wages, three injured
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरी निवासी युवक ओमपाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर वह बाइक से गुन्नौर बैंक जाने के लिए निकला था। तभी गांव से बाहर निकलते ही तीन लोगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसे बचाने पहुंचे उसके चाचा छत्रपाल (45) और पत्नी वर्षा (24) को भी आरोपियों ने पीट दिया। ओमपाल और छत्रपाल के सिर में चोट आई, जबकि वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों घायलों को सीएचसी गुन्नौर भेजा गया। ओमपाल के भाई ने बताया कि उसने दो दिन पहले सुरेंद्र से अपनी मजदूरी के 500 रुपये मांगे थे। इसी रंजिश में सुरेंद्र व उसके साथियों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed