{"_id":"6700857380bfac798900efb6","slug":"your-magic-in-kaaba-the-scene-in-kashi-is-audience-dancing-to-qawwali-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-115112-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: काबे में तेरा जलवा, काशी में नजारा है कव्वाली पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: काबे में तेरा जलवा, काशी में नजारा है कव्वाली पर झूमे दर्शक
Sat, 05 Oct 2024 05:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। संभल कल्कि महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या में नियाजी ब्रदर्स ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। सौहार्द के लिए कलाम पेश किए। दर्शकों ने खूब वाहवाही की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर की।
रामपुर घराने के प्रसिद्ध नियाजी ब्रदर्स ने कव्वाली और सूफी कलाम की प्रस्तुति दी। जिसमें नियाजी ब्रदर्स ने पारंपरिक कव्वाली काबे में तेरा जल्वा, काशी में नजारा, ये घर भी हमारा वो भी हमारा से शुरूआत की। इसे सुनकर दर्शक झूम उठे। इसके बाद अब लगन लगी किह करिये, तोरी सूरत के बल्हारी निजाम, मेरे रश्क-ए-कमर तू ने पहली नजर जब नजर से मिलाई मजा आ गया समेत कई कव्वाली की प्रस्तुति देर रात हुए कार्यक्रम में दीं। जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। काफी संख्या में दर्शक कार्यक्रम में मौजूद रहे। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। इस दौरान जिला जज कमलेश कुच्छल, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार व अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।