{"_id":"6410d999fae3eb960e016c13","slug":"younger-brother-s-funeral-was-not-held-second-brother-also-died-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई का जनाजा उठा न था, दूसरे भाई की भी हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई का जनाजा उठा न था, दूसरे भाई की भी हो गई मौत
Wed, 15 Mar 2023 02:01 AM IST
ranjeett ranjeett
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला नजर खेल में हैंडीक्राफ्ट कारखाने में लगी आग में झुलसे कारखाना मालिक दोनों भाइयों दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मालूम हो कि छह मार्च की रात नौ बजे के करीब मोहल्ला नजर खेल में हैंडीक्राफ्ट कारखाने में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लगी थी।
कारखाने में काम कर रहे कारीगर मोहल्ला नवादा निवासी अकबर, जमीर व अबूतला के साथ कारखाना मालिक समीर और उसके भाई वकील बुरी तरह झुलस गए थे। स्थानीय लोगों ने बामुश्किल झुलसे लोगों को कारखाने से बाहर निकाला था और संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
सभी झुलसे लोगों का उपचार दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। जहां सोमवार की दोपहर समीर (32) पुत्र हाजी हनीफ की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को भी दूसरे भाई वकील 34 की उपचार के दौरान मौत हो गई।