{"_id":"6598f3816092eb8f5d0659ec","slug":"young-woman-and-nephew-commit-suicide-by-hanging-themselves-in-sambhal-2024-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुआ-भतीजे ने की आत्महत्या: जंगल में पेड़ पर लटकी युवती... झोपड़ी में लटका मिला युवक; बड़ा सवाल- क्यों दी जान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ-भतीजे ने की आत्महत्या: जंगल में पेड़ पर लटकी युवती... झोपड़ी में लटका मिला युवक; बड़ा सवाल- क्यों दी जान?
Sat, 06 Jan 2024 12:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:08 PM IST
सार
संभल जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां बुआ-भतीजे ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। युवती का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। वहीं, युवक का शव झोपड़ी में लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बुआ-भतीजे ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के संभल जिले के गुन्नौर के पास ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ काम करने वाली गांव पूठरी निवासी बीना (18) ने शुक्रवार की सुबह जंगल में पेड़ पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बुआ की मौत की खबर मिलने पर उसके सगे भतीजे राहुल ने भी झोपड़ी में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
बुआ-भतीजे की आत्महत्या की सूचना मिलने पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। क्षेत्र के गांव पूठरी निवासी लीलाधर गुन्नौर के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर पत्नी, बेटी, पुत्रवधू और पौत्र के साथ रहकर ईंट पथाई का काम करता है।
शुक्रवार की सुबह परिवार के सभी लोग अपने-अपने काम में लगे थे। लीलाधर की बेटी बीना (18) जंगल की ओर गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसकी मां ने तलाश शुरू की। भट्ठे के पास मिट्टी भर रहे मजदूर ने परिजनों को बताया कि बीना जंगल की ओर गई है।
विज्ञापन
मां तलाश करते हुए उस ओर गई तो भट्ठे से करीब 500 मीटर दूर पेड़ पर दुपट्टे के सहारे बीना का शव लटका मिला। शोर सुनकर बुग्गी लेकर जा रहे युवकों ने शव नीचे उतराने के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही युवती के पिता, भाभी, भतीजा राहुल और भट्ठे पर काम करने वाले अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।

Trending Videos
परिजन युवती का शव लेकर पहुंचे तो भतीजे राहुल ने पहले ब्लेड से अपने हाथ की नस काटी और फिर झोपड़ी में फंदे से लटक गया। कुछ देकर के बाद राहुल की मां झोपड़ी में पहुंची तो राहुल का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई।
परिजन दौड़कर अंदर पहुंचे और राहुल का फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुआ-भतीजे की आत्महत्या की खबर मिलते ही एसपी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ आलोक सिद्धू और गुन्नौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने परिजनों से पूछताछ के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
राहुल के पिता की छह माह पहले हो चुकी मौत
राहुल के पिता की छह माह पहले मौत हो चुकी है। उसकी दो बहने और एक भाई ओर है। पिता की मौत के बाद यह लोग अपने दादा लीलाधर के साथ रहते हैं।
राहुल के पिता की छह माह पहले मौत हो चुकी है। उसकी दो बहने और एक भाई ओर है। पिता की मौत के बाद यह लोग अपने दादा लीलाधर के साथ रहते हैं।
बीना की शादी की तैयारी में थे परिजन
परिजनों ने बताया कि लीलाधर के पांच बेटी, तीन बेटे थे। इनमें से बीना ही अविवाहित थी। उसकी शादी की तैयारी में थे। करीब 25 दिन पहले लड़के वाले बीना को देखने आए थे। शादी करने की बात चल रही थी।
भट्ठे पर मजदूरी कर रहे परिवार में बुआ और भतीजे ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। परिजनों ने आत्महत्या की कोई वजह नहीं बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पुलिस पर कार्रवाई करेगी। -कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी संभल