फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young mans body was found in the field, written with blood in his hand.

असमोली के धारंगपुर में युवक की लाश खेत में मिली, हाथ में खून से लिखा था पी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
young mans body was found in the field, written with blood in his hand.
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव धारंगपुर में रविवार की रात किसी समय युवक की मौत हो गई। उसकी लाश सोमवार की सुबह पौने दस बजे खेत में खेत में मिली है। युवक के हाथ में खून से पी लिखा था। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ी आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत के संकेत मिले हैं। पुलिस ने मंगलवार को नए सिरे से जांच शुरू कर दी। पुलिस सात घंटे तक गांव में रही। परिजनों से घटनाक्रम के संबंध में पुलिस ने अलग-अलग जानकारी ली है। युवक मजदूरी और खेती किसानी भी करता था।
विज्ञापन

मोनू (20) की मौत रविवार की रात हुई। मोनू रविवार की रात को करीब 11 बजे घर से निकला था। गांव में होली जल रही थी और डीजे लगा था। मोनू की मां का कहना है कि गांव के ही दो युवक मोनू को अपने साथ होली के लिए बुलाकर ले गए। जब मोनू रात में नहीं आया तो सुबह तलाश की गई। रिश्तेदारियों में फोन किया। कहीं पता नहीं लगा तो खेतों की ओर देखा। एक खेत में मोनू की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को इत्तिला दी गई। पुलिस पहुंची। असमोली के थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि हाथ में खून से पी लिखा था।
विज्ञापन

मौके से मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। जब बात प्रेम प्रसंग की आई तो एक युवती का नाम भी सामने आया। महिला पुलिस ने उससे पूछताछ की है। मंगलवार को युवक की मां और भाई के बयान लिए हैं। पुलिस ने उन दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। जिनके नाम मोनू की मां ने लिए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह आत्म हत्या का मामला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। न ही कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed