फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man was selling meet

फेरी लगाकर मीट बेच रहे युवक पुलिस देख भागे, 30 किलो मीट बरामद

Mon, 01 May 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 01 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
young man was selling meet
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
योगी सरकार की सख्ती के बाद शहर में मीट की दुकानें तो बंद हो गईं, मगर धंधेबाजों ने नया रास्ता निकाल डाला। वे फेरी लगाकर मीट बेचने लगे। ऐसा ही मामला असमोली थाना क्षेत्र के गांव राजा गालिबपुर में सामने आया।
विज्ञापन


यहां फेरी लगाकर मीट बेच रहे दो युवक पुलिस को देख भाग गए। लेकिन पुलिस ने 30 किलोग्राम मीट और उनकी साइकिल बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, क्षेत्र के कई गांवों में अभी अवैध तरीके से रातों रात पशुओं का काटा जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस उदासीन रवैया अपना रही है।          
विज्ञापन

  
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही योगी सरकार ने अवैध तरीके से चल रहे बूचड़खानों को बंद करा दिया था। अब पहले की तरह खुलेआम पशुओं को काटा नहीं जा रहा है लेकिन रातों रात क्षेत्र के गांवों में पशुओं का कटान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीट खाने के शौकी रात में ही मीट खरीदकर ले जा रहे हैं। इधर, प्रशासन थोड़ा सुस्त पड़ा तो धंधेबाजों ने नया रास्ता निकाल लिया। खुलेआम सब्जी की तरह फेरी लगाकर मीट बेचना शुरू कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक, असमोली थाना क्षेत्र के गांव राजा गालिबपुर निवासी अहमद नवी पुत्र खलील और सलीम ने रविवार को एक पशु काटा और उसका मांस सब्जी की तरह साइकिल पर रखकर गांव में बेच रहे थे। इस मामले की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 


पुलिस को आता देख आरोपी भाग गए लेकिन पुलिस ने मौके से 30 किलोग्राम मीट और साइकिल बरामद कर ली। थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि अहमद नवी और सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed