फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man suicide in sambhal

घरेलू विवाद के बाद फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
young man suicide in sambhal
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सघन मछरिया निवासी एक युवक ने परिवारिक विवाद के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को दोपहर 12 बजे करीब गांव सघन मछरिया निवासी बबलू (32) पुत्र भूरे का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

परिजनों में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे की शादी ढ़ाई वर्ष पहले हुई है। बबलू की पत्नी सविता देवी अपने मायके गई हुई है। शनिवार को सुबह बबलू ने घर के बंटवारे को लेकर मां से विवाद किया।
विज्ञापन

इसके बाद मामला शांत हो गया। पीड़ित पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी पशुओं का चारा लेने के लिए जंगल चले गए। जब दोपहर को लौटे तो बबलू कमरे में फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed