फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   young man misbehaving with girl was beaten with slippers in Sambhal, folded his hands and apologized

संभल: युवती ने मनचले को चप्पलों से पीटा, भीड़ एकत्र हुई तो हाथ जोड़कर मांगने लगा मांफी, सरेआम किया था कमेंट

Sat, 07 Oct 2023 12:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 12:05 PM IST
सार

संभल जिले युवक ने एक युवती पर अभद्र कमेंट कर दिया। इससे गुस्साई युवती ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसे देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद युवक मांफी मांग वहां से निकल पाया। 

विज्ञापन
young man misbehaving with girl was beaten with slippers in Sambhal, folded his hands and apologized
यूपी पुलिस

विस्तार

बबराला अनूपशहर मार्ग पर मनचले युवक को युवती के ऊपर भद्दा कमेंट करना भारी पड़ गया। युवती ने सरेराह आरोपी की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। भीड़ को एकत्रित होता देख युवक अपनी बाइक स्टार्ट कर वहां से खिसक लिया। बबराला क्षेत्र के गांव निवासी युवती कस्बे में सामान लेने आई थी।

विज्ञापन


वह बाजार से सामान लेकर साइकिल से वापस जा रही थी। बबराला अनूपशहर मार्ग पर एक बाइक सवार युवक, साइकिल सवार युवती को देखकर उसके नजदीक आया और भद्दे कमेंट्स करने लगा। जिस युवती को गुस्सा आ गया और उसने अपनी साइकिल खड़ी करके बाइक पर बैठे युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी।
विज्ञापन


युवती की गुस्सा को देखकर मनचले युवक के होश उड़ गए और वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। युवती द्वारा बाइक सवार की पिटाई करते देखा राहगीर भी मौके पर रूकने लगे। तो मनचला भीड़ को एकत्रित होता देख अपनी जान बचाने के लिए बाइक स्टार्ट कर भाग गया। युवती बबराला के बाजार से सामान खरीद कर अपने गांव को वापस जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर को दामाद ने पीटा

कोतवाली क्षेत्र के बबराला नगर के लोहिया कॉलोनी निवासी राधा ने पुलिस चौकी बबराला में दी तहरीर में बताया कि उसका पति खुशीराम आए दिन उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करता रहता है। परिवार में कलह न हो इस कारण मायके वालों को नहीं बताया।



शुक्रवार को पति ने उसके साथ साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर कर दी। इसमें वह घायल हो गई। इसकी सूचना उसने अपने मायके वालों को दी। इसके बाद पिता पन्नू मौके पर पहुंचे। इससे नाराज होकर पति ने उसके पिता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पत्नी ने पति खुशी राम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed