{"_id":"6096d8428ebc3e8dbc0f4e89","slug":"young-man-is-locked-in-hospital-toilet-sambhal-news-mbd388503040","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचा मरीज शौचालय में बंद हुआ, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचा मरीज शौचालय में बंद हुआ, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
संभल। जिला अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया जब एक मरीज शौचालय में बंद हो गया और कर्मचारी खोलने के लिए आग्रह करते रहे। जब शौचालय का दरवाजा नहीं खोला गया तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चेतावनी दी लेकिन युवक ने नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया। तब युवक को बाहर निकाला और पुलिस कोतवाली ले गई।
दअरसल हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। और विरोध करने पर उंगली में काट लिया। इस विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक खा लिया और जान देने का प्रयास किया।
पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया। युवक ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया और शौचालय में बंद हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह शौचालय का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल कर लाई और हालत ठीक होने पर कोतवाली ले गई। युवक की पत्नी का कहना है कि उसके पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसलिए ही मारपीट के बाद गला दबाने का प्रयास किया।