फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man fell on the track while boarding a moving train, left leg amputated

Sambhal News: चलती ट्रेन पर चढ़ते समय ट्रैक पर गिरा युवक, बायां पैर कटा

Tue, 02 Jul 2024 05:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 02 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Young man fell on the track while boarding a moving train, left leg amputated
चंदौसी (संभल)। अलीगढ़ रेलवे ट्रैक के मझोला हाल्ट पर सोमवार सुबह मुरादाबाद के मोहल्ला बलदेवपुर निवासी कुंवरपाल चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने पर ट्रैक पर गिर गया। जिससे उसका बायां पैर कट गया। सिर में गंभीर चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मोहल्ला बलदेवपुरी निवासी कुंवरपाल राजमिस्त्री है। सोमवार को वह अलीगढ़ से अपने घर मुरादाबाद पैसेंजर से लौट रहा था। मझोला हाल्ट पर युवक पानी पीने के लिए ट्रेन से उतर गया। जब वह नल पर पानी पी रहा था, उसी समय ट्रेन चलने लगी। युवक दौड़कर चलती ट्रेन पर चढ़ने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गया। जिससे उसका बायां पैर कट गया। यात्रियों के शोर मचाने पर लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया। सूचना पाकर चंदौसी जीआरपी व आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। युवक को एंबुलेंस से चंदौसी सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed