{"_id":"6681ef14ac77a658060eae16","slug":"young-man-carrying-tractor-trolley-shot-serious-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-111873-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे युवक को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे युवक को गोली मारी, गंभीर
Mon, 01 Jul 2024 05:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मियां सराय निवासी आदि (18) पुत्र अजीम को रविवार की रात करीब 10: 30 बजे अज्ञात ने गोली मार दी। गोली के आंख के नजदीक से लगी है। युवक घायलावस्था में कोतवाली क्षेत्र के जंगल पैलेस मैरिज हॉल के नजदीक पड़ा मिला। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मियां सराय निवासी अजीम ने बताया कि उनका बेटा आदि रविवार की रात करीब 10: 30 बजे अपने चाचा मुनाजिर के साथ मक्का से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जंगल पैलेस मैरिज हॉल में खड़ा करने के लिए घर से निकला था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहले युवक जंगल पैलेस मैरिज हॉल पर पहुंच गया। जहां किसी ने उसे गोली मार दी। जब मुनाजिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचा तो आदि घायलावस्था में जमीन पर पड़ा मिला। वहीं, दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है। युवक के चोट का निशान दिखाई दे रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।