फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   yound died due to corona

305 संक्रमित मरीज मिले, एक व्यक्ति ने संक्रमण के चलते दम तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
yound died due to corona
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण संभल में है। लगातार मरीजों की संख्या भी संभल में मिल रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। कोरोना संक्रमण जिले में थम नहीं रहा है। लगातार संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को देर रात संभल कोतवाल समेत 305 संक्रमित नए लोग मिले हैं। संभल निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1593 हो गई है। शुक्रवार को 250 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा है। पहली बार 250 मरीज स्वस्थ्य होकर लौटे हैं। संक्रमण संभल के हल्लू सराय में इस समय ज्यादा मिला है। 50 से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनकी हालत ठीक नहीं थी उन्हें अस्पताल भेजा गया है। जो लक्षण विहीन थे उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। लोगों को जागरूकता की आवश्यकता है। मास्क लगाएं और दूरी बनाएं। तभी इस संक्रमण की चैन तोड़ी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed